भभुआ, अगस्त 6 -- Bhabua News: श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने के लिए घर से लेकर आना पड़ रहा जल ग्रामीणों ने नया चापाकल गड़वाने या मरम्मत कराने की पीएचईडी से की मांग (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सबार गांव स्थित शिवनगर के प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर का चापाकल खराब हो गया है। इस वजह से श्रद्धालुओं को अपने घर से जल लेकर आना पड़ रहा है, जिससे वह पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर रहे हैं। चापाकल खराब रहने से राहगीरों के समक्ष भी पेयजल की समस्या बनी हुई है। सावन माह के दौरान दस मंदिर में पूजा-अर्चना करनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। सोमवारी को ज्यादा भीड़ लगती है।

ग्रामीणों की मांग सबार के बंटी जायसवाल ने बताया कि मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से एक समर्सिबल पंप लगाया गया है। लेकिन,जब बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, तब उससे प...