भभुआ, अक्टूबर 13 -- नवरात्र मेले में मंदिर तक वाहनों पर रोक Bhabua News: जिला प्रशासन ने संभावित भीड़ और सुविधा को ले लिया निर्णय बैरियर के पास रोक दिए जाएंगे वाहन, पार्किंग की व्यवस्था की है (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। मुंडेश्वरी धाम में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला में जुटनेवाली संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सप्तमी व अष्टमी को मंदिर तक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इसकी जानकारी मां मुंडेश्वरी न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने दी और बताया कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के ख्याल से जिला प्रशासन की ओर से लिया गया है। उन्होंने बताया कि धाम परिसर में आनेवाले सभी वाहनों को पार्किंग में लगवाया जाएगा। शनिवार (सप्तमी) और रविवार (अष्टमी) को काफी श्रद्धालुओं के मां मुंडेश्वरी ...