भभुआ, जुलाई 31 -- Bhabua News: सदर अस्पताल में जीवित महिला को मृत बताने का आरोप बोले उपाधीक्षक, आरोप सरासर गलत है, परिजन मरीज को अपनी इच्छा से घर ले गए महिला के भाई ने कहा, अस्पताल की नर्स ने मृत बता घर ले जाने को कहा भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में एक जीवित महिला मरीज को नर्स द्वारा मृत घोषित करने का आरोप लगाया और मरीज को लेकर अपने गांव चले गए। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इस आरोप को एकसिरे से खारिज किया है। शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे सदर अस्पताल के इमरजेंसी के बाहर मौजूद परिजनों ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के बुच्चा गांव निवासी बिगाऊ साह की 65 वर्षीया पत्नी देवंता देवी की तबीयत खराब हो गई। गुरुवार को उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसे आईसीयू में रखा गया। मरीज के भाई चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरि...