भभुआ, अक्टूबर 28 -- भभुआ में रक्तदान शिविर Bhabua News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सदर अस्पताल में लगाया गया शिविर 'एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी बचा सकती है' का लोगों को दिया संदेश (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए बिहार ग्रामीण बैंक के 25 कर्मियों ने बुधवार को भभुआ के सदर अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदान किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित इस शिविर में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आने की प्रेरणा देना था। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक अवनीश कुमार सिंह, विपणन अधिकारी अभिषेक गौरव, क्षे...