भभुआ, जुलाई 17 -- Bhabua News: बच्चों के बुखार, एंटीबायोटिक व खांसी का सिरप, आई ड्रॉप, हड्डी दर्द का मलहम, सांस व अन्य रोग की दवा बाजार से खरीद रहे मरीज सदर अस्पताल में रोजाना औसतन 800 मरीज आ रहे स्वास्थ्य जांच व इलाज कराने मौसमजनित बीमारी से पीड़ित 150-200 मरीज रह रहे हैं शामिल, 40-50 हो रहे भर्ती ग्राफिक्स 268 की जगह 185 तरह की दवाएं उपलब्ध थीं काउंटर पर (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को बीमार बनाना शुरू कर दिया है।

मौसमी बीमारियों का असर बीमार होनेवालों में बच्चों से वृद्ध और युवा से अधेड़ तक शामिल हैं। वह डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, दर्द, चर्म रोग, हड्डी दर्द सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। लेकिन, सदर अस्पताल के काउंटर से 83 प्रकार की दवाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। ...