भभुआ, अक्टूबर 8 -- परसियां में संसार और साधना का संदेश Bhabua News: पेज चार की बॉटम खबर संसार में रहकर संसार से ऊपर उठने की साधना समझाई दत्तात्रेय के 24 गुरुओं की सीख से भगवान ने उद्धव के वियोग का किया समाधान परसियां चातुर्मास्य महायज्ञ में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मोह को भगवान से जोड़ने का दिया संदेश भभुआ, नगर संवाददाता। भभुआ प्रखण्ड के परसियां के चातुर्मास्य महायज्ञ में श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के धाम गमन की भूमिका से आगे बढ़ते हुए उद्धव जी के हृदय में उठे भगवान वियोग के प्रश्न का मार्मिक समाधान किया। उन्होंने राजा यदु और दत्तात्रेय जी के संवाद के माध्यम से समझाया कि संसार में रहते हुए मोह और माया से पूरी तरह अलग होना संभव नहीं है। शरीर, परिवार, समाज और जीवन की आवश्यकताएं मनुष्...