Bhabua News: संत विनोबा जी की जयंती मनाई गई
भभुआ, सितम्बर 11 -- Bhabua News: भगवानपुर। अधौरा थाना क्षेत्र के विनाबा नगर गांव में संत विनोबा जी की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसकी शुरुआत सर्वोदय मंडल के पूर्व अध्यक्ष कालिका सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विनोबा जी के विचारों और उनके समाज सुधार के कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जयंती समारोह कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रमोद तिवारी, कवि सिपाही पांडेय मनमौजी, जंगी पासवान, अमरनाथ सिंह, शिक्षक अर्जुन प्रसाद आदि थे। गांव के विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में शांति, अहिंसा, भाईचारा और समानता का संदेश देने के साथ भूमिहीन लोगों के हित में भूदान आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.