भभुआ, जुलाई 4 -- Bhabua News: भभुआ। शहर में इस्कॉन मंदिर से जुड़े कृष्ण भक्तों द्वारा शनिवार को नगर संकीर्तन किया गया। श्रद्धालु शहर के मुख्य मार्गों नगरपालिका, कचहरी पथ, समाहरणालय पथ आदि में मंजीरा और मृदंग की धुन पर 'हरे कृष्ण' महामंत्र का जाप करते हुए भ्रमण किया। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आमजनों में प्रेम भक्ति लाने व जन्नाथ रथ को लेकर नगर संकीर्तन किया जा रहा है। फोटो- 04 जुलाई भभुआ- 14 कैप्शन- भभुआ शहर के समाहरणालय पथ में शनिवार को नगर संकीर्तन करते श्रीकृष्ण भक्त। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शांति व सद्भाव के लिए इस्कॉन ने कराया श्री लक्ष्मी नरसिंह यज्ञ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...