भभुआ, अगस्त 30 -- Bhabua News: पेज चार की बॉटम खबर शिविर में महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम की दी गयी कानुनी जानकारी स्थायी लोक अदालत योजना के प्रति आम नागरिकों व पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया जागरूक जिले के पंचायत भवन चैनपुर में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर अनुराग के कुशल मार्गदर्शन में रविवार को चैनपुर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत भवन, चैनपुर में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम शिविर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम तथा स्थायी लोक अदालत य...