भभुआ, अक्टूबर 16 -- दुर्गा पूजा पर छात्राओं की सामाजिक संदेश देती झांकी Bhabua News: करमा व हरनाटाड़ विद्यालय में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सजी छात्राएं दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, भेदभाव पर प्रहार (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर सदर प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़ और उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमा की छात्राओं ने झांकियां पेश की और डांडियां नृत्य पेश किया। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में सजी बच्चियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। झांकी में बच्चियों ने मां दुर्गा के महिषासुर वध का प्रभावशाली मंचन किया। इसके माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। ...