Bhabua News: शादी की नीयत से युवती को भगाने का केस
भभुआ, अगस्त 4 -- Bhabua News: (पेज चार) रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी की नीयत से भगाने के आरोप में बेलांव थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बेलांव थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि युवती के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार उनकी बेटी रविवार को बेलांव बाजार में ऑनलाइन फॉर्म भरने आई थी। इसी दौरान बेलांव गांव के एक युवक ने कथित रूप से उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस युवती की बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
बाजार में वाहन खड़ा करने से लग रहा जाम रामपुर। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से बाजार करने आए लोगों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.