भभुआ, अक्टूबर 24 -- बेलांव में शहीद जगदेव सेना की बैठक Bhabua News: यूपी के पूर्व मंत्री ने जगदेव बाबू के विचारों व योगदान पर प्रकाश डाला सपनों को साकार करने व विचारों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बेलांव में शनिवार को शहीद जगदेव सेना की बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व कृषि पदाधिकारी मोती सिंह व संचालन अक्षय कुमार ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सह जगदेव सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शहीद जगदेव सिंह के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि जगदेव बाबू हमेशा गरीबों, वंचितों और शोषितों के हितों की बात करते थे। वह समाज के सभी वर्गों के लोगों के विकास और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। चाहे वह किसी भी समुदाय के लोग हो। उन्हों...