भभुआ, सितम्बर 6 -- Bhabua News: पेज चार की बॉटम खबर शहर में कूड़े का संकट, प्रमुख चौक-चौराहों पर पसरी गंदगी बारिश से बाधित हुई सफाई व्यवस्था, लोगों की बढ़ी परेशानी नगर परिषद का दावा, मौसम सामान्य होते ही चलेगा विशेष सफाई अभियान भभुआ, नगर संवाददाता। लगातार बारिश के कारण भभुआ शहर की सफाई व्यवस्था पिछले दो दिनों से प्रभावित हो गई है।

कूड़े के ढेर इसका असर अब शहर के लगभग सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और मोहल्लों में साफ दिखाई देने लगा है। जयप्रकाश चौक, पटेल चौक, सब्जी मंडी, एकता चौक, सदर अस्पताल के सामने, छावनी मोहल्ला तथा सुखपाल गली समेत कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। शहर के व्यस्त इलाकों में फैली गंदगी से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की पहचान माने जाने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर कू...