भभुआ, अगस्त 26 -- Bhabua News: पेज चार चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब सेवन करने के मामले में चार आरोपितों को पकड़ा है। पकड़ाए आरोपितों में उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी आदर्श यादव, चैनपुर थाना क्षेत्र के डीहभुजैना निवासी छोटू कुमार, चैनपुर के हाटा निवासी सरफराज अंसारी एवं फारुख अंसारी शामिल हैं। थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि सभी आरोपितों की मेडिकल जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस शराब कारोबारियों व शराबियों के खिलाफ लगातार जांच व छापेमारी अभियान चला रही है।

शराब तस्करी की गिरफ्तारी शराब के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौ...