Bhabua News: शराब संग ई-रिक्शा और बाइक जब्त, तीन गिरफ्तार
भभुआ, जुलाई 30 -- Bhabua News: भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को 24 लीटर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर इसमें प्रयुक्त ई-रिक्शा और लाइनर की बाइक को भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मोहनपुर गांव के समीप सड़क पर वाहन जांच शुरू की गई। ई-रिक्शा आता देख रोककर उसकी तलाशी की गई, जिसमें रखी 24 लीटर देसी शराब मिली। मौके से ई-रिक्शा चालक टोड़ी निवासी 24 वर्षीय शमीम अंसारी, बाइक चालक कृष्णपुर निवासी 22 वर्षीय इंदल बिंद, और भगवानपुर की मुसहर टोली के कथित लाइनर 28 वर्षीय गुड्डू मुसहर को गिरफ्तार किया। गुड्डू के मोबाइल से शमीम अंसारी बातचीत करता था। क्योंकि शमीम के पास अपना मोबाइल नहीं था। पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त किया है。 यह भी पढ़ें- Bhabua News: कचहरी गेट से बाइक चोरी में चार नामजदविक्षिप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.