Bhabua News: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव
भभुआ, अगस्त 10 -- Bhabua News: दो महिला और एक पुरुष सिपाही घायल, चार लोगों को किया गिरफ्तार चार नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ भगवानपुर थाने में केस (सर के ध्यानार्थ) भगवानपुर, एक संवाददाता। कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर रविवार की रात पथराव किया गया। इस घटना में दो महिला और एक पुरुष सिपाही घायल हो गए। इस दौरान हरिपुर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में चार नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों में रामकृत बिंद का पुत्र मनोज बिंद, नचक बिंद की पत्नी गुजराती देवी, रामकृत बिंद की पत्नी तेतरी देवी और एक विधि-विरुद्ध किशोरी शामिल हैं। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.