भभुआ, सितम्बर 6 -- Bhabua News: पेज तीन की खबर शराब के साथ महिला एवं एक व्यक्ति को दोबारा किया गिरफ्तार धंधेबाजों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शराब मामले में महिला एवं एक व्यक्ति को दतियांव मोड़ पंकज राइस मिल के पास से उत्पाद पुलिस ने दोबारा शराब के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड 5 निवासी गोविंद जायसवाल की पत्नी रूबी देवी बताई जाती है। जो फिलहाल दो दिन पूर्व शराब मामले में ही जेल से बाहर निकली थी। वही गिरफ्तार व्यक्ति चैनपुर थाना क्षेत्र के मानपुर बियूर गांव निवासी जमुना साह के पुत्र मनीष जयसवाल बताया जाता है। दोनों एक बाइक पर सवार होकर 31 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर आ रहे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस द्वा...