Bhabua News: शराब के साथ भभुआ के गोराईपुर की महिला गिरफ्तार
भभुआ, अक्टूबर 9 -- Bhabua News: शराब के साथ भभुआ के गोराईपुर की महिला गिरफ्तार भभुआ। छज्जूपुर पोखरा के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार 26 वर्षीया नीलम कुमारी भभुआ थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव निवासी संतोष बिंद की पत्नी है। उन्होंने बताया कि वह ऑटो से शराब लेकर आ रही थी। जांच के दौरान उसे पकड़कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया। कैप्शन- कैमूर के छज्जुपुर पोखरा के पास से शराब के साथ गिरफ्तारी के बाद भभुआ सदर अस्पताल में आरोपित महिला की मेडिकल जांच कराने लेकर आई पुलिस। यह भी पढ़ें- Bhabua News: 154 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.