भभुआ, जुलाई 31 -- Bhabua News: शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने शहर के वार्ड 23 से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 40.46 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दिलशाद खान वार्ड 23 निवासी मोहम्मद इरशाद खान का पुत्र है। एएसआई जगदीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो धंधेबाज ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, उसे पकड़ लिया गया। कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हि.प्र. फोटो- 31 जुलाई भभुआ- 14 कैप्शन- भभुआ शहर के वार्ड 23 से गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को सदर थाना में पुलिस के साथ शराब विक्रेता। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...