Bhabua News: शराब के साथ दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार
भभुआ, सितम्बर 8 -- Bhabua News: शराब के साथ दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार भभुआ। उत्पाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से 26.7 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि यूपी के भदोही जिला के अमवा खुर्द निवासी सनी सिंह को मोहनियां समेकित चेक पोस्ट पर यात्री बस से डेढ़ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि चंदौली जिला के कंदवा थाना क्षेत्र के कंदवा अमरा गांव निवासी शुभम राय को उरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। कैप्शन- कैमूर के मोहनियां चेकपोस्ट और उरी मोड़ से शराब के साथ गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को भभुआ सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने लेकर आई पुलिस।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.