भभुआ, जुलाई 14 -- Bhabua News: (पेज तीन) चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चांद थाना क्षेत्र के चांद निवासी वीरेंद्र पासवान का पुत्र रोहित पासवान और रामाशीष शर्मा का बेटा गोलू कुमार शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने दी। बसंतपुर में पुलिस ने भूमि विवाद को निपटाया भगवानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनान की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसकी सूचना डायल 112 वैन की पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पांच मिनट में घटना स्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आप...