भभुआ, जुलाई 21 -- Bhabua News: शिक्षा विभाग ने दिया अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश पंचायत नियोजन इकाई के सचिव को डीपीओ ने निर्देश दिया है रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लाखनडाही में कार्यरत नियोजित शिक्षक संजय कुमार सिंह को विद्यालय अवधि में शराब के नशे में पाए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

शिक्षक का निलंबन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शंभु कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा पर निलंबन की कार्रवाई की है। उन्होंने इस आशय का आदेश भ जारी किया है। बताया गया है कि 13 जुलाई को शिक्षक विद्यालय में कथित रूप से शराब के नशे में अमर्यादित व्यवहार कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस विद्यालय पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर करीब दो घंटे तक पूछताछ की। बाद म...