Bhabua News: शंकर स्थान के पास बह रहा गंदा पानी
भभुआ, अगस्त 1 -- Bhabua News: सिंगल रामपुर। प्रखंड के दियरी गांव स्थित शंकर जी के स्थान के पास इन दिनों गंदा पानी बह रहा है, जिससे पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या का मुख्य कारण नाली का निर्माण नहीं होना है। बरसात और घरेलू उपयोग का पानी रास्ते पर बहकर मंदिर परिसर के आसपास जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। कल सावन की पहली सोमवारी होगी। इस दिन गांव के काफी श्रद्धालु यहां पूजा व जलाभिषेक करने आएंगे। उन्हें परेशानी के बीच मंदिर तक पहुंचना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द नाली निर्माण कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल भभुआ। सोनहन और चैनपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.