भभुआ, अक्टूबर 23 -- कैमूर में वेतन भुगतान की जांच Bhabua News: कैमूर में जांच के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा वेतन भागलपुर व अन्य जिलों में हुए फर्जी भुगतान के बाद सरकार ने जांच का दिया निर्देश (युवा पेज) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में पदस्थापित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मियों के अक्तूवर माह का वेतन व भत्तों का भुगतान जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा। राज्य के कई जिले में वेतन व भत्ते के भुगतान में विसंगतियां सामने आने के बाद सरकार ने जांच का निर्देश दिया है। सरकार के निर्देश पर डीएम कुमार अनुराग ने शिक्षा विभाग की जांच के लिए जिले के वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के भगलपुर व कई अन्य जिलों में हुए फर्जी भुगत...