भभुआ, जुलाई 29 -- Bhabua News: मृतका के बाएँ हाथ की कलाई में ब्लेड से कटने का पुलिस ने देखा निशान चांद थाना क्षेत्र के भेवार गांव में हुई घटना, पुलिस ने की मामले की जांच (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता।

घटना का विवरण थाना क्षेत्र के भेवार गांव में एक विवाहिता ने गले में रस्सी का फंदा लगा कुंडी से लटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका 27 वर्षीया पूजा कुमारी चांद थाना क्षेत्र के भेवार गांव निवासी कमलेश राम की पत्नी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और मंगलवार की रात में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चांद थाना के पुलिस अवर निरीक्षण राजेश कुमार सिंह ने पंचनामा में लिखा है कि गर्दन पर फंदा लगाने और बाएं हाथ की कलाई में ब्लेड से कटने का निशान था।

परिवार और साक्षात्कार हालांकि इस मामले में बुधवार की शाम च...