भभुआ, अक्टूबर 6 -- Bhabua News: मंडल कारा के बंदियों के विधिक अधिकारों और सुविधाओं का लिया जायजा कहा, जिस बंदी के पास निजी अधिवक्ता नहीं, उन्हें पैनल अधिवक्ता मिलेंगे (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता।

मंडल कारा निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकारी की सचिव डॉ. शैल द्वारा मंगलवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार की विभिन्न व्यवस्था का जायजा लिया तथा बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कानूनी सहायता की सुविधा उन्होंने विचाराधीन बंदियों से संवाद कर जाना कि उन्हें कानूनी प्रतिनिधित्व मिल रहा है या नहीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिस भी बंदी के पास निजी अधिवक्ता नहीं है, उसे डीएलएसए के माध्यम से नि:शुल्क पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाए।

स्वास्थ्य और स...