भभुआ, सितम्बर 2 -- Bhabua News: टेबल, कुर्सी, गोदरेज, एमडीएम, खेल, पठन-पाठन सामग्री को पहुंच रही क्षति बीईओ ने निरीक्षण कर स्कूल को पंचायत भवन में शिफ्ट करने का दिया निर्देश (युवा पेज) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बड़गांव खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है। इसकी छत से वर्षा का पानी टपक रहा है। जब चमक व गरज के साथ तेज बारिश होती है, तब ऐसा लगता है मानो विद्यालय भवन ध्वस्त हो जाएगा। इस वजह न सिर्फ इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावक बल्कि शिक्षक पर चिंतित हो उठते हैं।

विद्यालय की खराब स्थिति हालांकि इसको लेकर पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा पत्र भेजकर शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया। लेकिन, अभी तक भवन मरम्मत कराने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई। विद्यालय के प्रधान शिक्षक लालबाबू राम ने बताया कि स्कूल नि...