Bhabua News: विदेशी शराब और तीन बाइक बरामद, धंधेबाज फरार
भभुआ, अगस्त 13 -- Bhabua News: पुलिस अधिकारी ने शराब विक्रेता के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी जगह बदलकर वाहन जांच कर शराब कारोबारियों को पकड़ रही पुलिस (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के दतियांव गांव में छापेमारी कर 500 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन बाइक जब्त की है। जबकि धंधेबाज पुलिस को देखकर फरार हो गया।
गुप्त सूचना पर छापेमारी गुप्त सूचना पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के निर्देश पर गयी पुलिस टीम ने दतियांव गांव के पास छापेमारी की। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस के हाथ 500 बोतल यानी 107 लीटर विदेशी शराब और तीन मोटरसाइकिल लगी। जब दतियांव में पुलिस टीम पहुंची, तो उसे देखते हुए शराब का धंधेबाज अखिलेश कुमार फरार हो गया। नगर थाना के पुलिस अफसर जगदीश सिंह ने धंधेबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.