भभुआ, अगस्त 5 -- Bhabua News: पेज चार की खबर वितरणी में नहीं पहुंचा पानी, किसान मोटर चलाकर कर रहे रोपनी की तैयारी रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में दुर्गावती जलाशय परियोजना की बायीं तट मुख्य नहर से निकली सबार वितरणी में अब तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

किसान परेशान धान रोपनी के मौसम में किसान मोटर और डीजल पंपसेट के सहारे खेतों में पानी भरकर किसी तरह रोपाई का कार्य कर रहे हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बायीं तट मुख्य नहर से लालापुर गांव के पास से निकली सबार वितरणी की खुदाई कराई गई थी। यह वितरणी अमांव, मझियांव और सबार होते हुए लोहदी बधार तक जाती है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होनी है। लेकिन वित...