भभुआ, जुलाई 20 -- Bhabua News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण में शराब पीने की डॉक्टर ने की पुष्टि बेलांव बाजार और बेलांव-सबार पथ में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नशे में पाए गए छह लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें डॉक्टर ने शराब सेवन की पुष्टि की। इसके बाद मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी की जानकारी थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि रविवार को बेलांव बाजार एवं बेलांव-सबार मार्ग स्थित मिशन मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आर...