भभुआ, सितम्बर 14 -- Bhabua News: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री ने किया स्थल निरीक्षण पर्यटकों को स्वच्छ पेयजल और आधुनिक शौचालय की व्यवस्था करने को कहा (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता संवाददाता। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने कैमूर वन प्रमंडल के वंशीखोह जलप्रपात में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। आज सोमवार की शाम वन विभाग कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए मंत्री ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की सराहना की। मंत्री ने आगंतुकों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल और आधुनिक शौचालय की सुदृढ़ व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्यटकों को वंशीखोह पहुंचने में सुविधा के लिए सड़क निर्माण कराने को ...