Bhabua News: लाभुकों का नाम काटे जाने पर दिया आवेदन
भभुआ, सितम्बर 28 -- Bhabua News: भभुआ। सदर प्रखंड की महुअत पंचायत में आवास योजना के लाभुओं की सूची से नाम काटे जाने के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में आवेदन दिया। रचित कुमार, राधिका देवी, माया देवी, गुड़िया देवी, रिंकी देवी ने कहा कि आवास योजना की प्रकाशित सूची से झोपड़ी एवं कच्चा मकान वालों का नाम काट दिया गया है। आवास सहायक द्वारा दो-दो बार पंचायत के करीब 1100 लोगों के घर का अवलोकन कर जियो टैग किया गया। अंतिम जांच हुई। लेकिन, उनका नाम गायब है। फोटो- 28 सितंबर भभुआ- 15 कैप्शन- समाहरणालय में सोमवार को आवास योजना से नाम कटने पर डीएम को आवेदन देने पहुंचे महुअत के ग्रामीण।
मारपीट की घटनाएँ मारपीट में महिला सहित दो लोग घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित दो लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.