भभुआ, सितम्बर 10 -- Bhabua News: डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रधान सहायकों को दिया निर्देश जनता दरबार व सहयोग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की किया समीक्षा (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम कुमार अनुराग ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विभिन्न कार्यालयों के प्रधान सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमेंं कार्यालयों के कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों के निष्पादन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन करनेशका निर्देश दिया। उन्होंने जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड व सहयोग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की गहन समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करें। डीएम ने उच्च न्यायालय में लंबित सीडब्ल्यूजेसी एवं एमजेसी के मामलों की गहन समीक्षा की...