भभुआ, सितम्बर 21 -- Bhabua News: जिला फुटबॉल सुपर लीग चैम्पियनशिप में 1-0 से दर्ज की शानदार जीत जगजीवन स्टेडियम में रोमांचक मैच, दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता।

मैच का विवरण जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में शहर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग चैम्पियनशिप के तहत रविवार को मैच हुआ। डॉ. भीमराव अंबेडकर फुटबॉल क्लब भेकास और एयरपोर्ट फुटबॉल क्लब भभुआ के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भेकास ने 1-0 से जीत दर्ज की। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल राहुल कुमार (जर्सी नंबर-09) ने दागकर अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में भेकास के दिलीप, विशाल, राहुल और मनिंद्र कुमार ने कई अच्छे मूव बनाते हुए एयरपोर्ट क्लब के गोलपो...