भभुआ, अक्टूबर 27 -- एनसीसी शिविर में राष्ट्रसेवा और अनुशासन की सीख Bhabua News: मानव भारती हेरिटेज स्कूल में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में 230 छात्राओं समेत 450 कैडेट ले रहे प्रशिक्षण बोलीं विधायक, राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना हर नागरिक का कर्तव्य अनुशासित जीवन, सामूहिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम की सीख (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशसेवा के संकल्प के साथ कैमूर जिले के भभुआ के मानपुर स्थित मानव भारती हेरिटेज स्कूल में 42 बिहार बटालियन एनसीसी सासाराम द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। दो नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में 450 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 230 छात्राएं और 220 छात्र शामिल हैं। शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ अनुशासित जीवन, सामूहिक जिम...