भभुआ, अक्टूबर 5 -- Bhabua News: भेकास को 2-1 से हराया, जगजीवन स्टेडियम में आयोजित हुआ फुटबॉल मैच कैमूर ने बनाई 2-0 की बढ़त, भेकास ने एक गोल कर मैच बनाया रोमांचक (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही जिला फुटबॉल सुपर लीग चैम्पियनशिप 2026 में सोमवार को कैमूर फुटबॉल क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नेशनल बॉय फुटबॉल एकेडमी ने देवरी को 2-0 से दी शिकस्तमैच का विवरण जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कैमूर फुटबॉल क्लब ने डॉ. भीमराव आंबेडकर फुटबॉल क्लब भेकास को 2-1 से हराया। कैमूर की जीत के हीरो रामू प्रसाद रहे, जिन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि उजाला तथा विशिष्ट अतिथियों अधिवक्ता बलिराम यादव, सलाउद्दीन, बिरजू सिंह पटेल, सफीक इदरीसी और...