भभुआ, अक्टूबर 26 -- Bhabua News: मोहनियां के श्रीकृष्ण प्लस टू हाई स्कूल का खेल मैदान बदहाल होने से ग्रामीण प्रतिभाएं हो रहीं कुंठित, तैयारी को ले चिंतित हैं युवा स्टेडियम में जलजमाव और लंबी घास बन रहीं युवाओं के अभ्यास में बाधक खेल में जगह-जगह उभरे गड्ढों की वजह से चोटिल हो रहे हैं ग्रामीण खिलाड़ी (युवा पेज की लीड खबर) यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: खेल प्रतिभाओं को मिले मानक मैदान तो भरें सफलता की उड़ानस्टेडियम की बदहाली से अभ्यास प्रभावित मोहनियां, एक संवाददाता। प्रखंड के रामपुर स्थित श्रीकृष्ण प्लस टू हाई स्कूल का स्टेडियम देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है। ऐसे में खिलाड़ी या पुलिस व सेना में भर्ती होने के लिए युवा एनएच- 30 पर दौड़ रहे हैं। यह उनकी विवशता है। सड़क पर दौड़ने के दौरान हादसे होने की आशंका बनी रहती है। खेलो इंडिया के तहत प्रत...