भभुआ, अगस्त 30 -- Bhabua News: रात में सोए युवक की सर्पदंश से मौत,मचा कोहराम नखतौल गांव में एकमंजिला छत के कमरे में चौकी पर सोया था युवक शव का नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नखतौल गांव में छत पर बने कमरे में चौकी पर सोए एक युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक 23 वर्षीय चंदन कुमार नगर थाना क्षेत्र के नखतौल गांव निवासी विरेंद्र सिंह का पुत्र था।

मामले की जानकारी मृतक के रिस्तेदारी का बड़ा भाई जयलाल सिंह ने बताया कि चंदन सर्पदंश के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अभिलाष चन्द्रा ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शनिवार की देर शाम वाराणसी ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। चांद अस्पताल में मेडिकल जांच से इसकी पुष्टि हुई। युवक ...