भभुआ, नवम्बर 5 -- पुलिस जांच और चोरी की गुत्थी Bhabua News: तीन नकाबपोशों ने की थी चोरी, फुटेज और साक्ष्यों से सुराग तलाश रही पुलिस पिस्टल ही क्यों बना अपराधियों का निशाना, पहले से जानकारी होने की भी चर्चा पेज चार कुदरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकरी गांव के पास पेट्रोल पंप मालिक के घर से पिस्टल और कारतूस चोरी की घटना में अपराधियों की मंशा अब भी पहेली बन गई है। घर में राइफल रखी थी, लेकिन तीन नकाबपोश अपराधियों ने उसे छोड़ दिया और पिस्टल व कारतूस लेकर फरार हो गए। इस घटना ने पुलिस की जांच के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अपराधियों को पहले से पता था कि घर में हथियार रखे हैं? क्या उनका निशाना केवल पिस्टल ही था? या फिर घर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने जल्दबाजी में पिस्टल लेकर भाग गए? इन सवालों के जवाब तलाशना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण ह...