भभुआ, सितम्बर 20 -- Bhabua News: रीक्रिएशन क्लब में पतंजलि योगपीठ ने आयोजित किया विशेष योग शिविर भ्त्रिरका, सूर्य नमस्कार, त्राटक और विभिन्न आसनों का कराया गया अभ्यास (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में रविवार को शहर के रीक्रिएशन क्लब में सहनशक्ति एवं आंखों की रोशनी बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 5:30 बजे से शुरू हुए शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।

योग में विभिन्न आसनों का अभ्यास योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, योगासन और शारीरिक क्षमता बढ़ाने वाले विशेष अभ्यासों की जानकारी दी। शिविर में भ्त्रिरका, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, उज्जायी, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ एवं प्रणव प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराया गया। इसके अलावा ताड़ासन, त्रियक ताड़ासन, वृक्षासन, प...