भभुआ, अगस्त 6 -- Bhabua News: कैमूर के युवक की औरंगाबाद की उत्तर कोयल नहर में डूबने से मौत अपने पिता का एकलौता पुत्र था रत्नाकर, फूफा के घर गया था युवक भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के हथियाबांध गांव के एक युवक की मौत औरंगाबाद की उत्तर कोयल नहर में डूबने से हो गई। मृतक 21 वर्षीय रत्नाकर तिवारी अपने पिता रविंद्र तिवारी का एकलौता पुत्र था।

परिवार में कोहराम गुरुवार की शाम युवक का शव हथियाबांध गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रवीन्द्र तिवारी के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवक के घर की महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। उनकी आवाज सुन गांव की महिलाएं उनके घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रही थीं। ग्रामीण व परिजन दाह-संस्कार की तैयारी में जुट गए। बताया जाता है कि रत्नाकर अपने फूफा सुदर्शन तिवारी के ग...