Bhabua News: मौसम ने दोपहर में ली करवट, शुरू हुई झमाझम बारिश
भभुआ, जुलाई 23 -- Bhabua News: एकता चौक, सदर अस्पताल, पुलिस लाइन पथ, महिला कॉलेज के पास जलभराव मौसम सुहाना होने से लोगों को मिली राहत, धनरोपनी के काम में भी आएगी तेजी (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में मौसम ने दोपहर में करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि सुबह 7:15 बजे भी रिमझिम बारिश हुई थी। लेकिन, दोपहर 1:50 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। हवा की रफ्तार कमजोर होने की वजह से कभी झमाझम तो कभी रिमझिम और कभी बूंदाबांदी बारिश होती रही। इससे जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं धान की रोपनी में भी तेजी आएगी। वर्षा के पानी ने किसान व आमजनों को राहत दी है। हालांकि बारिश की वजह से भभुआ शहर के एकता चौक, सदर अस्पताल, पुलिस लाइन पथ, महिला कॉलेज के पास जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके अलावा वार्ड 7, 11, 18, 19 के रास्ते में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.