भभुआ, जुलाई 13 -- Bhabua News: पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शराब और स्कूटी किया बरामद औरंगाबाद और रोहतास जिले के गिरफ्तार तस्कर न्यायिक हिरासत में गए (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की पुलिस ने मोहनियां और बड़ौरा चेकपोस्ट से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लीटर से अधिक शराब और स्कूटी बरामद किया। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि मोहनियां समेकित जांच चौकी से बस की जांच में 26.835 लीटर शराब के साथ औरंगाबाद जिला के बारुण थाना क्षेत्र के उदय सिंह के पुत्र चंदन कुमार और बड़ौरा चेकपोस्ट से रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के मरुआ गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र राजू कुमार को 23.400 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों यूपी से शराब लेकर जा रहे थे। राजू स्कूटी में शराब छुपाकर रखा था। तलाशी ...