भभुआ, अक्टूबर 18 -- Bhabua News: सैन्य सम्मान के साथ बीएसएफ जवान को दी गई अंतिम विदाई दशहरे की छुट्टी में घर लौटे जवान की सड़क हादसे में हुई थी मौत (मोहनियां पेज) मोहनियां, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुठानी गांव के बीएसएफ जवान अरविंद कुमार सिंह का शनिवार देर शाम गाजीपुर जिले के जमनिया में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बिहटा से पहुंचे बीएसएफ जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी देकर विदाई दी। इस दौरान पत्नी ने पति की अर्थी को कंधा दिया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अरविंद कुमार सिंह जम्मू में सीमा सुरक्षा बल में सिपाही के पद पर तैनात थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भभुआ में सड़क हादसे में मुठानी के बीएसएफ जवान की मौत वह दशहरे की छुट्टी लेकर दो दिन पहले ही घर आए थे। इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। शनिवार सु...