Bhabua News: माले ने संकल्प दिवस पर जुलूस निकाला
भभुआ, जुलाई 30 -- Bhabua News: भभुआ। भाकपा माले, स्टूडेंटस एसोसिएशन और नौजवान सभा ने चारू मजूमदार के शहादत दिवस को गुरुवार को 'संकल्प दिवस' मनाया। इस दौरान शहर में विरोध मार्च किया गया। एकता चौक पर नुक्कड़ सभा की। यह प्रदर्शन पुराना प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर स्टेडियम गेट होते हुए एकता चौक पर समाप्त हुआ। इसका नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव विजय सिंह यादव ने किया। वह दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार युवाओं और छात्रों को तुरंत छोड़ने, पेपर लीक और शिक्षा के निजीकरण पर तुरंत रोक लगाने की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक आंदोलन की जीत पर निकला संकल्प मार्च यह भी पढ़ें- आइसा-आरवाईए और भाकपा माले ने निकाला मार्च यह भी पढ़ें- Siwan News संस्थापक चारु मजूमदार का 55 वां शहादत दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.