भभुआ, जुलाई 17 -- Bhabua News: फुटपॉथ के बजाय मुख्य सड़क पर चलने से दुर्घटना की आशंका फुटपॉथ पर ठेला-खोमचा व सड़क पर वाहन रहने से होता है जाम (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में की मुख्य बाजार में मार्केट कॉम्प्लेक्स नहीं रहने से फुटपाथ पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों की परेशानी सड़क किनारे अस्थायी दुकानों और ठेलों के लगने से पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर कब्जा होने के कारण उन्हें मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

मार्केट कॉम्प्लेक्स की मांग स्थानीय नागरिकों सुनील अग्रवाल व गुड्डू चौरसिया के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय में वर्षों से व्यवस्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस प...