भभुआ, जुलाई 11 -- Bhabua News: पेज तीन चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से मारपीट मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा शहर का रहने वाला रामबाबू चौहान तथा नंदगांव का निवासी रामावतार यादव शामिल हैं।

गिरफ्तारी की जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की दोनों गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मारपीट मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपितों व शराब मामले में गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है。

शराब विक्रेता ...