Bhabua News: मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भभुआ, अगस्त 30 -- Bhabua News: मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के देवीजी रोड स्थित गांधी पब्लिक स्कूल के पास से मारपीट के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। भभुआ थाने के पुलिस अधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि 27 अगस्त को गांधी पब्लिक स्कूल के पास कोचिंग से बाहर मारपीट की थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा था। इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार चांद थाना क्षेत्र के भतौनी गांव निवासी सुजीत सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आर्यन सिंह बताया जाता है। गिरफ्तार आरोपित को मेडिकल जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कैप्शन- भभुआ शहर के देवी जी रोड स्थित कोचिंग संस्थान में मारपीट के मामले में गिरफ्तारी के बाद सदर थाना में लाया गया आरोपित व अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.