भभुआ, अक्टूबर 14 -- Bhabua News: परेशानी, चिंता, अवसाद जैसे गंभीर बीमारी के लक्षण और परामर्श की सलाह दी क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट ले मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने का उपाय बताया (युवा पेज) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई द्वारा भभुआ के मोकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय व उदासी देवी प्लस टू उच्च विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भावना गुप्ता द्वारा विद्यार्थी जीवन में आने वाले परेशानी, चिंता, अवसाद जैसे गंभीर बीमारी और आत्महत्या जैसे प्रवृत्ति वाले लक्षणों की जानकारी दी और इससे सावधान रहने और समय रहते परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बार-बार आत्महत्या करने की बात करना, नकारात्मक सोच से ग्रसित होना, आत्मविश्वास की कमी होना, असफलता को स्वीकार नहीं कर पाना, जल...