Bhabua News: मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण शुरू
भभुआ, सितम्बर 20 -- Bhabua News: (सिंगल) भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियां के कार्यकर्ताओं द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण कार्य कलाकारों द्वारा शुरू कर दिया गया है। जगन्नाथ जी बगीचा में भी मां दुर्गा, श्री गणेश, कार्तिकेय, मां सरस्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। कलाकार नचक चौधरी ने बताया कि कई पूजा समितियों द्वारा पंडाल स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनवाई जा रही हैं। पेटाढ़ी या पुआल पर मिट्टी लगाकर उसे धूप में सूखाया जा रहा है। सूखने के बाद उसपर सरेसपत्ता मारकर चिकना किया जाएगा। इसके बाद रंग-रोगन करेंगे। युवाओं अमरेश यादव व श्यामू यादव ने बताया कि मूर्ति की बुकिंग कर दी गई है। पूजा स्थल पर एकम से दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.